homeHome infoAbout photo_libraryGallery temple_buddhistMission mailContact
॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः ॥ ॥ वसुधैव कुटुम्बकम् ॥

Sanatan Digital Mission

Connecting Faith, Tradition & Technology

Digital solutions for temples, ashrams, pandits, gaushalas and spiritual institutions across Bharat.

0
Temples
0
Devotees Connected
0
Daily Darshan
0
News / Updates

झलकियां एवं गतिविधियां

Explore the spiritual celebrations and activities of Sanatan Digital Mission

मीडिया लोड हो रहा है...

photo_library पूरी गैलरी देखें (View All Media)

सनातन आस्था और तकनीक का समागम

मंदिरों, पंडितों एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए आगामी समय की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधिकारिक, विश्वसनीय एवं पारदर्शी डिजिटल तंत्र की पहल

public
बदलते तकनीकी परिवेश की आवश्यकता

वर्तमान समय में जब विश्व तीव्र गति से डिजिटल माध्यमों की ओर अग्रसर हो रहा है, ऐसे में सनातन से जुड़ी संस्थाओं - मंदिरों, आश्रमों, गौशालाओं, पंडितों एवं पुजारियों, के लिए बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक हो गया है。

auto_awesome
आस्था एवं परंपरा का संवर्धन

यह केवल सुविधा का विषय नहीं है, बल्कि आस्था, परंपरा और सेवा को आने वाली पीढ़ियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का माध्यम भी है。

diversity_1
अखंड संवाद एवं निरंतरता

इससे भक्त और संस्थाओं के बीच संवाद, सेवा एवं सहभागिता अधिक सुदृढ़ होगी, तथा बदलती परिस्थितियों (जैसे आपातकालीन लॉकडाउन या आवागमन में बाधा) के दौरान भी जुड़ाव और निरंतरता बनी रहेगी。

temple_hindu
एकीकृत एवं पारदर्शी डिजिटल तंत्र

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “सनातन डिजिटल मिशन” एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य सनातन से जुड़े सभी घटकों - मंदिर, गौशाला, आश्रम, पंडित एवं पुजारी - को एक एकीकृत डिजिटल तंत्र के माध्यम से जोड़ना है जो आधिकारिक और पारदर्शी होने के साथ ही सनातनी अनुयायियों के लिए विश्वसनीय भी हो。

डिजिटल युग की वास्तविकता — समय की मांग

smartphone
भारत में 75%+ इंटरनेट उपयोगकर्ता मोबाइल पर सक्रिय हैं
cloud_off
करोड़ों भक्त ऑनलाइन हैं, पर अधिकांश मंदिर डिजिटल रूप से अनुपस्थित
hub
धार्मिक सहभागिता का बड़ा हिस्सा अब डिजिटल माध्यम से प्रभावित
📱
Devotees online
भक्त डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय एवं जानकारी के लिए तत्पर हैं।
🏛️
Temples offline
अधिकांश मंदिर एवं संस्थाएं तकनीकी उपस्थिति से दूर हैं।
🔗
Middlemen rising
अनाधिकृत माध्यम एवं बिचौलिए इस अंतर का अनुचित लाभ उठा रहे हैं।
“यदि मंदिर डिजिटल नहीं होगा, तो भक्त किसी और अनाधिकृत माध्यम से जुड़ेगा।”

हमारे बारे में

सनातन डिजिटल मिशन एक सामूहिक प्रयास है, जिसका उद्देश्य एक ऐसी डिजिटल व्यवस्था तैयार करना है जहाँ मंदिर, पंडित, और अन्य धार्मिक संस्थाएँ भक्तों से सीधे जुड़ सकें। यह केवल एक तकनीकी पहल नहीं है बल्कि समय के साथ परिवर्तन की आवश्यकता के अनुरूप तकनीक का समायोजन है जो सनातन के सभी घटको के लिए लाभकारी है।

“डिजिटल युग में, तकनीक को अपनाए बिना संस्थाओं के लिए अपनी प्रासंगिकता और जुड़ाव बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जाएगा।”
info अधिक जानें
visibility
एक आधिकारिक, एकीकृत और विश्वसनीय डिजिटल तंत्र जो सनातनी घटको की सामूहिक सहभागिता से कार्य करें और भक्तों के अनुरूप सुविधा, सूचना और सीधा संबंध स्थापित करें।

यह क्यों आवश्यक है?

वर्तमान चुनौतियाँ - जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता

account_balance_wallet

छोटे मंदिरों की सीमाएँ

कई छोटे मंदिर एवं संस्थाएँ आर्थिक या तकनीकी संसाधनों के अभाव में डिजिटल माध्यमों को अपनाने में सक्षम नहीं हैं, जिससे वे व्यापक समाज से जुड़ नहीं पाते।

history_edu

अज्ञात रह गई आस्था की धरोहर

देश में ऐसे अनेक मंदिर हैं जिनसे अद्भुत चमत्कार, कथाएँ एवं ऐतिहासिक महत्व जुड़े हैं - परंतु उचित माध्यम के अभाव में उनकी जानकारी स्थानीय लोगों तक भी नहीं पहुँच पाती।

gpp_bad

भक्तों के साथ धोखाधड़ी

कुछ असामाजिक तत्व, मंदिरों / गौशालाओं / आश्रमों के नाम पर फर्जी प्रतिनिधित्व करके भक्तों से धन एकत्रित करते हैं - जिससे आस्था को ठेस पहुँचती है।

block

अनधिकृत दान एवं पूजा संग्रह

प्रसिद्ध मंदिरों के नाम पर बिना अनुमति के लोग दान या पूजा के लिए धन एकत्रित करते हैं, जिससे न केवल भक्त भ्रमित होते हैं बल्कि वास्तविक संस्थाएँ भी प्रभावित होती हैं।

trending_down

संस्थाओं के लिए संसाधनों की कमी

कई मंदिर एवं संस्थाएँ संरक्षण, रखरखाव एवं विस्तार के लिए धन की आवश्यकता होने के बावजूद पर्याप्त भक्तों तक पहुँच नहीं बना पातीं।

warning

भ्रामक धार्मिक मार्गदर्शन

सोशल मीडिया पर अनेक लोग बिना प्रमाणिकता के “विशेषज्ञ” बनकर सनातन से जुड़े उपाय बताते हैं - जिनका वास्तविक प्रभाव संदिग्ध होता है, फिर भी लोग उन पर विश्वास कर लेते हैं।

इन सभी स्थितियों के मूल में एक ही कारण है एक संगठित, प्रमाणिक एवं एकीकृत डिजिटल तंत्र का अभाव

समाधान की दिशा - एक संगठित डिजिटल तंत्र

यदि सनातन से जुड़े सभी घटक - मंदिर, आश्रम, गौशालाएँ, पंडित एवं पुजारी - एक विश्वसनीय, पारदर्शी एवं एकीकृत डिजिटल मंच पर जुड़े हों, तो

check_circle सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुँचेगी
check_circle भक्त सीधे प्रमाणिक संस्थाओं से जुड़ पाएंगे
check_circle सेवा, दान एवं सहभागिता एक संरचित रूप ले सकेगी
“मंदिर केवल एक स्थान नहीं है - यह श्रद्धा, परंपरा और समाज का केंद्र है। यदि यह डिजिटल रूप से अनुपस्थित रहेगा, तो इसके अधिकृत इतिहास, चमत्कार और महत्ता का प्रचार प्रसार धीरे-धीरे क्षीण हो जाएगा।”
  • trending_up त्योहारों में ऑनलाइन खोज और सहभागिता कई गुना बढ़ती है।
  • search लोग दर्शन, पूजा और जानकारी डिजिटल माध्यम से खोजते हैं।

Divya Kripa – इस मिशन का मुख्य माध्यम

सनातन डिजिटल मिशन के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक डिजिटल तंत्र “दिव्य कृपा” के रूप में विकसित किया गया है। इस तंत्र पर हमारी टीम द्वारा पिछले एक वर्ष से निरंतर कार्य किया जा रहा है, और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग एवं अनुभवों के आधार पर यह अब एक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप ले चुका है।

अभी भी यह अपने अंतिम स्वरुप से बहुत दूर है और आपकी सहभागिता और परामर्श से इसे और भी व्यापक और उपयोगी बनायेंगे।

दिव्य कृपा केवल एक तकनीकी माध्यम नहीं होकर, बल्कि मंदिरों, पंडितों एवं धार्मिक संस्थाओं को उनकी गरिमा, परंपरा और विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए उन्हें डिजिटल युग में आगे बढ़ने का मुख्य साधन बनकर उभर रहा है।

दिव्य कृपा के माध्यम से डिजिटलीकरण के प्रमुख लाभ

verified

प्रामाणिकता की स्थापना

केवल सत्यापित (verified) मंदिर, आश्रम, गौशालाएँ, पंडित एवं पुजारी ही मंच पर होंगे - जिससे धोखाधड़ी एवं भ्रामक गतिविधियों पर रोक लगेगी।

gpp_good

आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी का स्रोत

एकीकृत डिजिटल मंच पर उपलब्ध जानकारी आधिकारिक (Official) एवं सत्यापित (Verified) होती है, जिससे भक्तों को सही जानकारी प्राप्त होती है और भ्रम एवं अफवाहों से बचाव होता है।

history_edu

आस्था की निरंतरता

डिजिटल माध्यमों से परंपराएँ, पूजा-पद्धतियाँ एवं ज्ञान आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुँचते हैं।

diversity_1

भक्तों से सुदृढ़ जुड़ाव

देश-विदेश में रहने वाले भक्त भी सीधे जुड़ते हैं - जिससे संस्था का प्रभाव क्षेत्र कई गुना बढ़ता है।

handshake

पारदर्शिता एवं विश्वास में वृद्धि

दान, सेवाओं एवं गतिविधियों में स्पष्टता आने से भक्तों का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

volunteer_activism

सेवा की सरलता एवं विस्तार

पूजा, दान, दर्शन एवं अन्य सेवाएँ सहज उपलब्ध होने से अधिक लोगों तक सेवा पहुँचती है।

payments

संस्थाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण

जो संस्थाएँ संसाधनों की कमी से जूझ रही हैं, वे व्यापक स्तर पर भक्तों से जुड़कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।

settings_suggest

प्रशासनिक दक्षता

संचालन अधिक सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं पारदर्शी बनता है।

account_balance

सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं प्रसार

अज्ञात मंदिरों, परंपराओं एवं कथाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है।

group_add

युवाओं की सहभागिता

डिजिटल माध्यमों के द्वारा नई पीढ़ी सनातन परंपरा से पुनः जुड़ती है।

public

वैश्विक पहचान एवं विस्तार

भारतीय सनातन संस्थाएँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति स्थापित कर सकती हैं।

health_and_safety

आपदा या विशेष परिस्थितियों में निरंतरता

किसी भी परिस्थिति में संस्था की गतिविधियाँ एवं भक्तों से जुड़ाव बाधित नहीं होता।

domain

संस्थागत सशक्तिकरण

दीर्घकाल में संस्थाएँ अधिक संगठित, सक्षम एवं प्रभावशाली बनती हैं।

समग्र रूप से, डिजिटलीकरण केवल तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा को आधुनिक युग में सशक्त, संरक्षित एवं प्रसारित करने का माध्यम है। इन सभी बिन्दुओ को ध्यान में रखकर दिव्य कृपा ने इस दिशा में अभूतपूर्व प्रयास करते हुए सनातन के लिए एक ऐसा डिजिटल मंच तैयार किया है जो आधिकारिक रूप से सभी संस्थाओ द्वारा अपनाया जा सकता है।
“दिव्य कृपा केवल एक तकनीकी उत्पाद नहीं, बल्कि सनातन संस्थाओं को डिजिटल रूप से जोड़ने वाला एकीकृत तंत्र है”

कौन जुड़ सकता है?

temple_hindu

मंदिर

छोटे एवं बड़े सभी मंदिर अपनी आधिकारिक डिजिटल उपस्थिति के लिए।

self_improvement

पंडित / पुजारी

पुरोहित एवं पण्डित यजमानों से सीधे संपर्क एवं पूजा बुकिंग के लिए।

account_balance

धार्मिक संस्थाएँ

आश्रम, मठ एवं सेवा समितियाँ अपने पारदर्शी कार्यों के प्रसार के लिए।

pets

गौशाला

गौ माता के संरक्षण, चारे एवं सहयोग के सीधे माध्यम के लिए।

check_circle सेवा से जुड़े संगठन
check_circle स्वयंसेवक
check_circle सनातन प्रेरक
app_registration अभी पंजीकरण करें (Register Now)

कार्यप्रणाली — 3 सरल चरण

1
person_add

Join (जुड़ें)

  • check_circle अपना विवरण दें
  • check_circle प्रोफाइल बनाएं
2
power

Activate (सक्रिय करें)

  • check_circle जानकारी अपडेट करें
  • check_circle नियमित पोस्ट करें
3
trending_up

Grow (जुड़ाव बढ़ाएं)

  • check_circle भक्तों से सीधा संपर्क
  • check_circle सहभागिता एवं सेवा

प्रमुख मंदिर

🛕 Shri Kashi Vishwanath Mandir
🛕 Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga
🛕 Shri Banke Bihari Mandir
🛕 Shri Kedarnath Dham
🛕 Shiv Mandir Sawai Madhopur

सनातन धर्म के चार पावन स्तंभ

सनातन धर्म की महान परंपराओं, गौ माता, मंदिरों और आश्रमों का संरक्षण एवं संवर्धन

temple_hindu

मंदिर संरक्षण

अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए मंदिरों और उनके गौरवशाली इतिहास का संरक्षण करना हमारा परम धर्म है। हमारे मंदिर केवल पाषाण की संरचनाएँ नहीं, अपितु हमारी सनातन संस्कृति, असीम आस्था और पूर्वजों की दिव्य धरोहर के जीवंत प्रमाण हैं。

pets

गौ सेवा एवं संरक्षण

"गावो विश्वस्य मातरः" — गौ माता हमारे सनातन धर्म, अर्थ और संस्कृति का प्राण हैं। डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से गौशालाओं को सशक्त कर गौ सेवा एवं उनके संरक्षण को घर-घर तक पहुँचाना हमारा पुनीत संकल्प है।

castle

दिव्य मंदिर

मंदिर केवल उपासना के स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धर्म-जागरण के ऊर्जा केंद्र हैं। तकनीक के माध्यम से इन दिव्य केंद्रों की व्यवस्था को सुगम बनाकर हर भक्त को भगवान से जोड़ना हमारा प्रयास है।

home_max

पावन आश्रम

आश्रम ज्ञान, ध्यान और आत्मिक शांति के वे पावन स्रोत हैं जहाँ से सनातन शिक्षा, जीवन मूल्य और संस्कारों का अविरल संचार होता है। डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से संतों और गुरुजनों के दिव्य संदेशों को पूरे विश्व में प्रवाहित करना।

Get Temple Services on Your Phone

Download the app for daily darshan, panchang, temple updates, donation, booking and much more.

temple_hinduDarshan
volunteer_activismDonation
book_onlineBooking
auto_awesomePooja
android Download App info Divya Kripa App के बारे में
🙏

अब समय है शुरुआत का

“यह केवल एक विचार नहीं—एक आवश्यकता है”

“यदि हम आज नहीं शुरू करेंगे, तो कल देर हो जाएगी”

Join WhatsApp