सनातन आस्था और तकनीक का समागम
सनातन डिजिटल मिशन एक सामूहिक प्रयास है, जिसका उद्देश्य एक ऐसी डिजिटल व्यवस्था तैयार करना है जहाँ मंदिर, पंडित, और अन्य धार्मिक संस्थाएँ भक्तों से सीधे जुड़ सकें।
यह केवल एक तकनीकी पहल नहीं है बल्कि समय के साथ परिवर्तन की आवश्यकता के अनुरूप तकनीक का समायोजन है जो सनातन के सभी घटको के लिए लाभकारी है।
सनातन डिजिटल मिशन की यह पहल विश्व में प्रथम पूज्य श्री त्रिनेत्र गणेश जी रणथम्बोर की पावन धरा सवाई माधोपुर राजस्थान से शुरू की गयी है। श्री गणेश जी की कृपा और सभी सनातनियो के सहयोग से इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक शहर / नगर में कार्यान्वित किया जायेगा।
सनातन डिजिटल मिशन के पीछे एक समर्पित, युवा एवं प्रेरित टीम कार्य कर रही है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अनुभव और उपलब्धियों के साथ इस पहल को आगे बढ़ा रही है। यह टीम तकनीक, प्रबंधन और सामाजिक समझ का संतुलन रखते हुए, सनातन संस्थाओं के लिए एक प्रभावी और दीर्घकालिक डिजिटल व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।
इस प्रयास को समाज के अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तियों, धर्माचार्यों और समुदाय के मार्गदर्शकों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जिससे यह पहल केवल तकनीकी समाधान तक सीमित न रहकर, परंपरा, मर्यादा और मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ सके।
मिशन के संचालन, तकनीकी विकास एवं रणनीतिक क्रियान्वयन हेतु समर्पित प्रमुख कार्यकारी समिति।
परंपरा, धर्म एवं समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित मार्गदर्शकों की सलाहकार परिषद।
यह एक सीमित समूह है जो इस मिशन की प्रारंभिक दिशा और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
“यह केवल एक विचार नहीं—एक आवश्यकता है”
“यदि हम आज नहीं शुरू करेंगे, तो कल देर हो जाएगी”