वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम तीव्र गति से अग्रसर हो रहे हैं। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के चलते धर्मोचित डिजिटल उपस्थिति सभी के लिए न सिर्फ आवश्यक हो गई है, बल्कि आस्था, परम्परा एवं सेवा को आने वाली युवा पीढ़ियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का माध्यम बन गई है। उचित जानकारी के अभाव में सनातन के कई घटक अभी भी तकनीकी माध्यमों से या तो दूर हैं या इनका समुचित रूप से लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
सनातन डिजिटल मिशन का उद्देश्य सनातन से जुड़े सभी घटकों – मन्दिरों, गौशालाओं, आश्रमों, पण्डितों एवं पुजारियों को तकनीकी जानकारी प्रदान करना एवं समुचित आधिकारिक डिजिटल मंच प्रदान करना है। इस मिशन से जुड़ने वाले सभी विशिष्टजन उभरते हुए डिजिटल माध्यमों के बारे में जानकारी ले पाएंगे और साथ ही तकनीक से जुड़ने के लिए समाधान भी पाएंगे।
उत्कृष्ट योगदान देने वाले मंदिरों, पंडितों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
Sanatan Digital Ecosystem के निर्माण हेतु चुनिंदा संस्थानों के साथ मिलकर पहल का शुभारंभ।
डिजिटल माध्यमों के बारे में जानकारी और तकनीक से जुड़ने के लिए समाधान।
यह मिशन एक कार्यक्रम नहीं अपितु एक राष्ट्रीय पहल की शुरुआत है।